Breaking News

अम्बेडकर अस्पताल में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम…”शिशु के लिए माँ का दूध ही सर्वोत्तम” का दिया संदेश…

रायपुर, 7 अगस्त। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह पर प्रसूति एवं शिशु रोग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार खंडवाल ने कहा कि जन्म के पहले घंटे में कराया गया स्तनपान और गाढ़ा पीला कोलोस्ट्रम शिशु के लिए ‘प्राकृतिक पहला टीका’ है। पहले 6 माह तक केवल माँ का दूध ही दें।

प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल ने सही पोजीशन, स्तन देखभाल और माताओं के आयरन-कैल्शियम युक्त संतुलित आहार पर जोर दिया। इस दौरान महिलाओं की भ्रांतियों का भी समाधान किया गया।

Related Articles

Back to top button