Breaking News

‘संवाद से समाधान’ की धूम…गोलबाजार पुलिस ने क्लासरूम को बना दिया…सुरक्षा की पाठशाला

गुड टच-बैड टच से साइबर ठगी तक: गोलबाजार पुलिस का 'संवाद से समाधान' मंत्र, 98 बच्चों ने सीखा सुरक्षित रहने का फॉर्मूला

रायपुर, 07 अगस्त । रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का जनजागरूकता अभियान अब थाने से निकलकर स्कूलों तक पहुंच गया है। इसी कड़ी में आज थाना गोलबाजार पुलिस ने एक शानदार पहल करते हुए नगर निगम सरस्वती स्कूल, नयापारा में ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी गोलबाजार अमित कोसमा ने किया। उनके साथ परि. उप निरीक्षक रीतू टेकाम, प्रधान आरक्षक शिवप्रकाश यादव और पूरी गोलबाजार टीम मौजूद रही।

पुलिस ने किताबी लेक्चर नहीं, बल्कि बच्चों से दोस्ताना संवाद किया। और टॉपिक भी वही जो आज के समय में सबसे जरूरी हैं –

साइबर ठगी से कैसे बचें?

पुलिस ने साफ कहा – अनजान कॉल, अनजान लिंक, QR कोड और लॉटरी वाले मैसेज से दूर रहो। अपना OTP, बैंक डिटेल, ATM कार्ड, UPI पिन किसी को मत दो। अगर ठगी हो भी जाए तो घबराओ मत, तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करो।

 महिला और बाल सुरक्षा:-

लड़कियों को महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के टिप्स दिए गए। छोटे बच्चों को बेहद सरल भाषा में गुड टच और बैड टच समझाया गया।

सोशल मीडिया और नशा:-

सोशल मीडिया का हीरो बनो, विक्टिम नहीं। जिम्मेदारी से इस्तेमाल करो। साथ ही नशे के जाल से दूर रहने की शपथ दिलाई गई

 यातायात के नियम: –

हेलमेट-सीट बेल्ट स्टाइल के लिए नहीं, जिंदगी के लिए है। यह बात बच्चों को खासतौर पर समझाई गई।

बच्चों को तीन सबसे जरूरी नंबर भी याद कराए गए – इमरजेंसी के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1091 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098।

इस दौरान बच्चों ने भी जमकर सवाल पूछे और पुलिस अफसरों ने हर सवाल का जवाब देसी उदाहरणों से दिया। कार्यक्रम में कुल 98 विद्यार्थी और 6 शिक्षक शामिल हुए।

स्कूल प्रबंधन ने रायपुर पुलिस की इस पहल की दिल से तारीफ की और कहा कि ऐसी क्लास रोज होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button