Breaking News

मैट्स लॉ स्कूल में…”लाफ्टर लाउंज” का आयोजन

रायपुर: मैट्स विश्वविद्यालय के MATS लॉ स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कॉमेडी व मिमिक्री से सबको खूब हंसाया। आकर्षण का मुख्य केंद्र प्राध्यापकों की सम्मानजनक मिमिक्री रही, जिसने पूरे सभागार को ठहाकों से भर दिया।

प्रतियोगिता परिणाम:-

  प्रथम: सिदाक लांबा

  द्वितीय: अपूर्व विजुरेजा (फॉरेंसिक विभाग)

  तृतीय (संयुक्त): विल्सिमोन कैर्यू, फ्लोरेंस महलातिनी एवं अमर कुमार

विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. प्याली चटर्जी के मार्गदर्शन में, सहायक प्राध्यापक सुश्री ऐश्वर्या आर.एल. सोनी एवं डॉ. बिजया कुमार बेहरा के समन्वयन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button