Breaking News

पुलिस का ट्रिपल अटैक: ट्रैफिक, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर…छात्रों को किया लैस

मुजगहन में 700 स्टूडेंट्स ने ली शपथ - नहीं तोड़ेंगे नियम, नहीं सहेंगे अपराध

रायपुर, 07 अगस्त  । मुजगहन स्थित श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में गुरुवार को यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे तीन अहम मुद्दों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू, यातायात प्रशिक्षक श्री टी.के. भोई और साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

पिंक पेट्रोल और अभिव्यक्ति ऐप की दी जानकारी:-

छात्राओं के लिए आयोजित विशेष सत्र में महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। एसीपी स्नेहिल साहू ने छात्राओं को पिंक पेट्रोल यूनिट और अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के बारे में बताया और किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अपराध होने पर बेझिझक पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सफर नहीं :-

यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई ने सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक सिग्नलों के पालन और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही रायपुर कमिश्नरेट की नई पहल – यातायात QRT और QR कोड युक्त पंजीकृत ई-रिक्शा के बारे में भी जानकारी दी।

OTP शेयर किया तो अकाउंट खाली :-

साइबर सेल के अधिकारियों ने मौजूदा समय के सबसे बड़े खतरे – साइबर क्राइम पर आगाह किया। साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक्स, OTP शेयर करने के नुकसान और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स दिए गए। छात्रों को सलाह दी गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 1930 पर या स्थानीय पुलिस को दें।

कार्यशाला के अंत में लगभग 600-700 छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने, महिला सम्मान की रक्षा करने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button