Breaking News

तेलीबांधा पुलिस ने…अश्लील वीडियो वायरल करने वाले…युवक को दबोचा…


रायपुर। एनसीआरबी पोर्टल से प्राप्त शिकायत पर थाना तेलीबांधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीआरबी पोर्टल के माध्यम से थाना तेलीबांधा में शिकायत प्राप्त हुई थी कि सोशल मीडिया पर बालकों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 67(ए), 67(बी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन कर पुलिस ने आरोपी मनीष राजभर पिता नगीना राजभर उम्र 26 साल निवासी चांदी नगर, समृद्धि कॉलोनी के पास, थाना खम्हारडीह, रायपुर को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को बरामद कर जप्त किया गया है।
पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button