Breaking News

मैट्स विश्वविद्यालय में …”रॉक्स एंड मिनरल्स” …पर विशेष व्याख्यान आयोजित…

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के भूवैज्ञानिक ज्ञानेश्वर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को चट्टानों और खनिजों की उत्पत्ति, वर्गीकरण, पहचान, आर्थिक महत्व और आधुनिक खनिज अन्वेषण तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने खनन उद्योग में भूविज्ञान की भूमिका और सतत खनन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। व्याख्यान के बाद हुए प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम माइनिंग इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शाकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस पहल की मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी के निदेशक डॉ. बृजेश पटेल और कुलसचिव गोकुलनंदा पंडा ने सराहना की और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. संदीप साहू, चोमन आदिल और लोकमान्य पटेल का विशेष योगदान रहा। अंत में अतिथि वक्ता को आभार व्यक्त करते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।

Related Articles

Back to top button