Breaking News

प्रदेश भर में बड़ी कार्रवाई…अवैध दवा कारोबार पर शिकंजा…

:

रायपुर, 10 अगस्त । खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश भर में विशेष सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है।

अभियान के तहत बिना लाइसेंस दवा बिक्री, अवैध भंडारण, प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री और बिना बिल के परिवहन पर कार्रवाई हो रही है।

प्रमुख कार्रवाई:

  बिलासपुर (तखतपुर): बिना लाइसेंस 36 प्रकार की दवाएं जब्त, ब्लड सेंटर की भी जांच।

  जशपुर: मां भगवती मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित।

  कोरबा व सारंगढ़: मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, 3 दुकानों में गड़बड़ी मिली, CCTV लगाने के निर्देश।

  बिलासपुर: e-Cart गोदाम का निरीक्षण, ऑनलाइन दवा परिवहन में बिल-अनिवार्य किया।

  बलौदाबाजार: निलंबित मेडिकल स्टोर बंद कराया।

विभाग ने सभी विक्रेताओं से वैध स्रोत से दवा खरीदने और रिकॉर्ड रखने की अपील की है। आम नागरिकों से भी कहा है कि दवाएं केवल लाइसेंसधारी दुकान से ही खरीदें और अवैध कारोबार की सूचना विभाग को दें।

Related Articles

Back to top button