Breaking News

रावत और ठेठवार जाति को केंद्रीय OBC में शामिल कराने… यादव समाज ने भरी दिल्ली तक हुंकार…


बिलासपुर, 4 अगस्त l सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ने अब आर-पार की तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट की।

पहले तो प्रतिनिधिमंडल ने कटघोरा से डोंगरगढ़ तक प्रस्तावित रेल लाइन की स्वीकृति पर मंत्री को फूल-माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं, लेकिन असली मुद्दा तो उसके बाद शुरू हुआ।

दो बड़े मुद्दों पर हुई निर्णायक

रावत जाति को मिले केंद्रीय OBC का हक: उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा पर राज्य शासन ने रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

ठेठवार में सुधार – Thethwar नहीं, Thetwar लिखो: छत्तीसगढ़ में निवासरत ठेठवार यादव जाति के नाम के हिंदी उच्चारण में त्रुटि के कारण हो रही जाति प्रमाण पत्र की समस्या को लेकर “ठेठवार” के स्थान पर “ठेठवार” संशोधन का प्रस्ताव।

मंत्री ने लिखा लेटर:-

प्रस्तुत दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार जी को पत्र लिखकर दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।  मंत्री ने आश्वस्त किया कि दिल्ली पहुंचने पर इस विषय को प्राथमिकता के साथ केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
अब दिल्ली में होगा फाइनल वार – 21 अगस्त को रवाना होगा 21 सदस्यीय  दल।

प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आमंत्रित  :-

केंद्रीय मंत्री ने सर्व यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आमंत्रित किया है और सामाजिक न्याय मंत्री से भेंट कराने की भी सहमति दी है।
इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु एवं प्रदेश महासचिव मनोज यादव के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त 2026 को दिल्ली रवाना होगा। जहां केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र आदेश जारी करने का अनुरोध किया जाएगा।

संभागीय अध्यक्ष धनु यादव, जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, मंजीत यादव, दीपक यादव, छोरा यादव, जोगेश्वर यादव, गोविंद यादव, अभिमन्यु यादव, मन्तू यादव, गोपाल यादव सहित सर्व यादव समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button