Breaking News

दुर्ग में यादव समाज का बड़ा सियासी दांव…कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का विकल्प तैयार…राजदीप को मिलेगी दुर्ग की कमान!


दुर्ग। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस वक्त सबसे बड़ी हलचल दुर्ग जिले से निकल रही है। लेटर पैड पर जारी एक आधिकारिक सूचना ने प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है, क्योंकि पर्दे के पीछे की कहानी सिर्फ संगठन चुनाव की नहीं, बल्कि सीधे सत्ता के विकल्प की है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में यादव समाज वर्तमान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का विकल्प तलाश रहा है। समाज के भीतर चर्चा है कि मंत्री बनने के बाद से गजेंद्र यादव समाज से दूर हो गए हैं, या यूं कहें कि पूरा यादव समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इसी नाराजगी के चलते यह अहम बैठक रखी गई है।

निर्वाचन 8 अगस्त को :

सर्व यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु द्वारा जारी पत्र क्रमांक Q/8/2026, दिनांक 02-08-2026 के अनुसार सर्व यादव समाज जिला दुर्ग के जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन 8 अगस्त 2026, दिन शनिवार दोपहर 12 बजे गोड़वाना भवन दुर्ग में तय किया गया है।
इस चुनाव को संपन्न कराने हेतु हरिश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राजनांदगांव को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अभिन्ना यादव महामंत्री सर्वयादव समाज युवा प्रकोष्ठ बालौद को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयोजन की व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी यशवंत यादव उर्फ पप्पू दुर्ग और तारमंडज उर्फ मोनू यादव को दी गई है।

चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता :-

असली खेल यहां से शुरू होता है –
सूत्रों की मानें तो यह चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि राजनीति के अनुभवी और पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के सुपुत्र राजदीप यादव को सामाजिक सर्व यादव समाज में जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर उन्हें दुर्ग की कमान सौंपी जाए।

उद्देश्य साफ है :-

आने वाले विधानसभा चुनाव में राजदीप यादव को ही प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट किया जाए और यादव वोट बैंक का नया चेहरा तैयार किया जाए।

पूरे गेम प्लान का मास्टर स्ट्रोक :-

इस पूरी रणनीति के पीछे समाज के दो सबसे तेज तर्रार चेहरों की अहम भूमिका बताई जा रही है – एक तो समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु जो लगातार समाज को एकजुट करने में लगे हैं और दूसरे समाज के राजनीति चाणक्य कहे जाने वाले मनोज यादव, जिनकी रणनीति को इस पूरे गेम प्लान का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

अब देखना यह है कि 8 अगस्त को गोड़वाना भवन में होने वाली इस बैठक में राजदीप यादव के नाम पर औपचारिक मुहर लगती है या कोई नया सियासी मोड़ आता है। एक बात तय है – दुर्ग की यादव राजनीति अब नया करवट लेने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button