Breaking News

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने फिर जताया तिवारी पर भरोसा…चंद्रशेखर निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित …

रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय आमसभा और वार्षिक अधिवेशन रविवार 2 अगस्त को कर्मचारी भवन, सप्रे शाला परिसर रायपुर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

आमसभा में संघ के प्रांताध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया। जिसमें वर्तमान प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के निर्भीक और कुशल नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

आमसभा में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं और संघीय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कर्मचारियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और नव निर्वाचित अध्यक्ष से आंदोलन का संकल्प लेने की बात कही।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्यों, जिला अध्यक्षों और सेवानिवृत्त सदस्यों का शाल, श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक रामाधार साहू, राजेंद्र चंद्राकर, रुपेश तिवारी, हरिवल्लभ शर्मा, चंदू चंद्राकर, राकेश राजेश पाण्डेय (धमतरी), अर्जुन क्षत्रिय, निधि जायसवाल (जांजगीर), दिलीप तिवारी (महासमुंद), एम आर खान, बसंत द्विवेदी (गरियाबंद), चंद्रशेखर पाण्डेय, कौशल कौशिक (बिलासपुर), गोवर्धन विश्वास (पेंड्रा-मरवाही), फारुख कादरी (रायपुर), सोहन भगत (जशपुर), अनिल रात्रे (कोरबा), नवीन केशरी (अंबिकापुर) सहित मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, देवेंद्र साहू, आयुष सिंह, विजय वर्मा, रविंद्र मरकाम, अरुण ध्रुव, दीपांकर मंडल, करीम खान सहित ब्लॉक-तहसील अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुक्तेश्वर देवांगन ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button