Breaking News

गड्ढों में समाई अंबिकापुर की लाइफलाइन! 3 साल से हिचकोले खा रही है NH-43…अब पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव ने गडकरी को लिखा पत्र…

अंबिकापुर / रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की मुख्य सड़क, नेशनल हाईवे-43 अब सड़क नहीं, हादसों का अड्डा बन चुकी है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से लेकर शहर और दरिमा मोड़ तक का हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मोर्चा खोल दिया है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस जर्जर सड़क के तत्काल कायाकल्प की मांग की है।

पत्र में क्या लिखा ?

21 अगस्त 2026 को लिखे पत्र (NO. 074/RAIPUR/2026) में सिंहदेव ने बताया कि NH-43 का यह हिस्सा पिछले लगभग 3 सालों से बदहाल है।

“सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, कई जगहों पर तो सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। बरसात में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और हजारों लोगों की जान जोखिम में है।”

सिंहदेव ने पत्र में गडकरी जी द्वारा पहले किए गए सहयोग के लिए आभार भी जताया और भरोसा जताया कि इस बार भी वे अंबिकापुर की जनता को राहत दिलाएंगे।

जनता में भारी आक्रोश :-

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह NH-43 ही अंबिकापुर को बाकी प्रदेश से जोड़ती है। रोजाना हजारों गाड़ियां, स्कूल बसें और एंबुलेंस इसी सड़क से गुजरती हैं, लेकिन गड्ढों की वजह से सफर जानलेवा बन गया है। अब देखना होगा कि सिंहदेव के इस पत्र के बाद दिल्ली से अंबिकापुर की सड़क के लिए कोई मरहम आता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button