Breaking News

मैट्स विश्वविद्यालय में स्मार्ट मोबिलिटी पर… AICTE–ATAL प्रायोजित एफडीपी का शुभारंभ…

रायपुर l स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा AICTE–ट्रेनिंग एंड लर्निंग (ATAL) अकादमी के प्रायोजन में “स्मार्ट मोबिलिटी और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट: मानवरहित वाहनों के नवाचार एवं अनुप्रयोग” विषय पर छह दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ किया गया जो 19 से 24 जनवरी  तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रो. (डॉ.) बृजेश पटेल, डीन (आरएंडडी), प्राचार्य–एमएसईआईटी एवं एफडीपी समन्वयक के स्वागत एवं परिचयात्मक उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने स्मार्ट सिटी, मानवरहित प्रणालियों तथा बुद्धिमान परिवहन तकनीकों के संदर्भ में एफडीपी के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, माननीय कुलपति, मैट्स विश्वविद्यालय ने उद्घाटन संबोधन में स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों के महत्व पर बल देते हुए प्रतिभागियों को शोधोन्मुख अधिगम के लिए प्रेरित किया। श्री गोकुलानंद पांडा, कुलसचिव, मैट्स विश्वविद्यालय ने एफडीपी के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. डॉ. भूमेश्वर के. पाटले, प्रोफेसर, रामडेओबाबा यूनिवर्सिटी, नागपुर द्वारा स्मार्ट सिटी मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर में मानवरहित प्रणालियाँ विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में प्रो. (डॉ.) बृजेश पटेल ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट में रोबोट्स, यूएवी एवं आईओटी का एकीकरण विषय पर प्रस्तुति दी।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मुख्य संरक्षक श्गजराज पगारिया, कुलाधिपति तथा संरक्षक  प्रियेश पगारिया के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही एफडीपी समन्वयक प्रो. (डॉ.) बृजेश पटेल, सह-समन्वयक डॉ. राम मलानी एवं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के समस्त संकाय सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button