Breaking News

निगम का खोखला दावा… फिर शुरू हुई पानी की लड़ाई… अखिर क्या चाहते हैं अफसर…

रायपुर। जोन क्र.9 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्र.51 अंतर्गत ब्रह्मदेव नगर, सूरज नगर, जोरा नालापारा और फुंडहर तालाब क्षेत्र में भयावह जल संकट है, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जनता एक-एक बूंद पानी को तरस रही है और अधिकारी सिर्फ फाइलें घुमा रहे हैं l

प्रशासनिक निकम्मेपन का नतीजा:-

वार्ड पार्षद रेणु जयंत साहू ने कहा कि यह जल संकट नहीं बल्कि प्रशासनिक निकम्मेपन और संवेदनहीनता का नतीजा है। अभी तो गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है और हालात बेकाबू हो चुके हैं, तो भीषण गर्मी में वार्ड का क्या हाल होगा, इसकी कल्पना से ही डर लगता है।

बोर में गिरा पावर पंप:-

उन्होंने आरोप लगाया कि लाभांडी सूरज नगर में 20 दिनों से बोर में पावर पम्प गिरा पड़ा है, लेकिन निगम के अधिकारी आज तक न तो उसे बाहर निकलवा पाए, न ही दूसरा पम्प लगा पाए और न ही टैंकर से समय पर पानी पहुँचा पाए। यह सीधा-सीधा जनता के साथ अन्याय है।

शिकायतों के बावजूद:-

इसी प्रकार जोरा नालापारा में 5 दिनों से पावर पम्प खराब पड़ा है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। इससे साफ है कि अधिकारियों को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।फुंडहर तालाब सूखने के कगार पर है। मात्र 3 एचपी का पावर पम्प लगाकर समस्या हल की जा सकती है, लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं।

समाधान नहीं तो होगा आंदोलन:-

पार्षद रेणु जयंत साहू ने दो टूक कहा कि अगर जल्द से जल्द जल संकट का समाधान नहीं किया गया तो वार्ड की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों की होगी l

Related Articles

Back to top button