छिपी हुई प्रतिभा को उभारने… तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता… खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देंगे:- आकाश तिवारी

रायपुर l पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली 16 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 28, 29, 30,जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा में आयोजित होने जा रही है l
प्रतिभा को उभारना :-
इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य सभी दिव्यांग जनों के साथ में छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारना है जो आगे चल कर देश के लिए हमारे रायपुर राजधानी सहित प्रदेश का नाम रोशन करे जिस से हमारे प्रदेश के दिव्यांगजन सदैव खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करे l पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य हर वर्ग की प्रतिभा को आगे बढ़ाना हैl यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित हो रही है जैसे 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर की दौड़ हैl लांग जंप ऊंची कूद तवा फेंक गोला, भाला सहित अन्य खेल का आयोजन किया जा रहा है
केटेगरी जिस में T=11 :-
T=12 T=13 T=40 सहित T=41 T=42 T=44 T=46 T=45 T= 47 T=54 (T ट्रेक जिसमें दृष्टि बाधित अस्थि बाधित) l सहित सब जूनियर वर्ग 8 से 15 वर्ष,जूनियर वर्ग 15 से 20 वर्ष, सीनियर वर्ग 21 वर्ष से ऊपर वर्ग के दिव्यांग जन प्रतिभागी भाग ले सकते हैं l
सैकड़ो की संख्या लेंगे हिस्सा :-
दिव्यांग जन के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए इस का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं 50 अटेंडर टीम मैनेजर 50 ऑफिशियल कोच वालेंटियर सहित सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे एवं उन सभी जो इस प्रतियोगिता में शामिल लोगो के ठहरने एवं भोजन सहित सारी व्यवस्था भी आयोजन परिवार द्वारा की गई है l
आकर्षक पुरस्कार देंगे आकाश :-
उस भव्य रंगारंग खेल का आयोजन अपने आप में अद्भुत खेल का आयोजन होगा एवं आकर्षक पुरस्कार भी आयोजन में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी की ओर से उपहार स्वरुप प्रदान किया जाएगा l
ये होंगे शामिल:-
नगर निगम रायपुर में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा डिकेंस टंडन सचिव किशनलाल विभीषण निषाद हारून बेग सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे l



