Breaking News

बढ़ती बिजली बिल से जीना हुआ दुश्वार…स्मार्ट मीटर के नाम पर …सीधे अडानी को हो रहा मुनाफा..

रायपुर   18 जुलाई । पूर्व  विधायक  विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली की दर को लेकर सीधे बीजेपी के ऊपर आरोप लगाते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बाद भी छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली बिल का झटका दिया जा रहा

बीजेपी निकाल रही है अपना कमीशन :-

स्मार्ट मीटर के नाम पर सीधे जनता को लूटा जा रहा है और अडानी को लाभ पहुँचाते हुये बीजेपी अपना कमिशन निकाल रही है। विकास ने कहा कि बिजली बिल को महंगी करके जनता से जो पैसे वसूलने का काम बीजेपी सरकार कर रही है उन पैसों का उपयोग भारत देश के अन्य प्रदेशों में सांसद विधायकों को खरीदने में लगा रही है और विपक्षी पार्टीयों को तोड़ने में इस्तेमाल कर रही हैं एवं भारतीय जनता पार्टी अपने बड़े-बड़े कार्यालय खोलने में एवं उनके साज-सज्जा में लगा रही है। एक तरफ जहाँ पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है वहीं बिजली की दर को बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी दोहरा मार प्रदेश की जनता को दे रही है।

स्मार्ट मीटर के कारण ज्यादा समस्या :-

उपाध्याय ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में बिजली को लेकर आंदोलनरत् है पूर्व में भी अनेक आंदोलन किये गये और यह लड़ाई आज भी जारी है। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगाये गये स्मार्ट मीटर के कारण काफी ज्यादा समस्या आ रही है जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर को हटाया जाये। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ता पहले से ही बिजली की महंगी दर, स्मार्ट मीटर के कारण अनाप शनाप बिजली बिल, लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती से हलाकान है। पहले बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया गया और अब इस महंगाई में उपभोक्ता दोगुना बिल का भुगतान कहाँ से करेगी। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरप्लस बिजली का राज्य था उस राज्य में आज निवासरत् जनता को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है जबकि पिछली कांग्रेस की सरकार में बिजली बिल हाॅफ योजना के माध्यम से कांग्रेस शासन के पाँच वर्षों में प्रत्येक घरों में लाखों रूपये की बचत हुई है। उपाध्याय ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के भोले-भाले जनता की है इसलिये छत्तीसगढ़ की जनता से आव्हान है कि बढ़ती बिजली बिल की लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें और स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेंकने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button