Breaking News
छत्तीसगढ़ के 82 हाजियों का इंतजार खत्म…30 अगस्त तक जमा होगी पहली किश्त

रायपुर। हज-2027 पर जाने की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के हज आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतीक्षा सूची में अटके 82 हज आवेदकों के नाम कन्फर्म हो गए हैं।
प्रतीक्षा सूची कन्फर्म्:-
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर 08 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज-2027 के लिए राज्य की सरल क्रमांक 01 से 82 तक की संपूर्ण प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म कर दिया गया है।
राशि जमा करनी होगी :-
प्रतीक्षा सूची से चयनित सभी 82 हज यात्रियों को यात्रा की पहली किश्त के रूप में 1,52,300 रुपये प्रति हाजी की दर से 30 अगस्त 2026 तक राशि जमा करनी होगी।
अधिक जानकारी के लिए हज यात्री कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।



