तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर… दहशत फैलाने वाले 2 गिरफ्तार… 25 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

रायपुर, 30 अगस्त 2026 – थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी और SDOP वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में कुल 27 लोगों पर शिकंजा कसा गया।
चाकूबाजों पर कार्रवाई :-
प्रकरण 1: बीएनबी स्कूल के पास नेवरा में आरोपी धनराज जोशी उर्फ गोलू (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 14 नेवरा को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए पकड़ा गया। अपराध क्र. 371/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट।
प्रकरण 2: तिल्दा-खरोरा मेन रोड पर तुलसी वेलकम-2 के सामने चन्द्रहास टंडन (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 14 नेवरा टीवीएस मोटरसाइकिल पर बैठकर चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था। अपराध क्र. 372/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट।
दोनों आरोपियों से 1-1 नग धारदार चाकू जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आदतन अपराधियों पर शिकंजा :-
क्षेत्र के 10 आदतन अपराधियों को चिन्हांकित कर धारा 129 BNSS (110 CrPC) के तहत एसडीएम न्यायालय तिल्दा में पेश कर बाण्ड ओवर की कार्रवाई की गई।
झगड़ालुओं पर कार्रवाई ;-
आपसी विवाद और मारपीट करने वाले 15 झगड़ालू व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 10 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस का संदेश: –
सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूमने और दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगा I




