Breaking News

गोबरा नवापारा में…लूटपाट करने वाले…5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  I जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में राहगीर को रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था।

घटना 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे की थी। प्रार्थी रोहित कुमार यादव अपनी तूफान गाड़ी CG 04 QR 4710 से बिलासपुर से धमतरी जा रहा था। ग्राम कुर्रा के पास 9 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज कर चाकू-डंडे से हमला कर दिया था।

आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ कर 16 हजार का नुकसान पहुंचाया था और मोबाइल लूट लिया। रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत केस दर्ज किया गया था।

पकड़े गए आरोपी – सागर साहू (22), चंदन यादव (19), टीकम साहू (19), मुकेश नगराची (19) और घनश्याम निषाद (19) सभी नवापारा क्षेत्र के रहने वाले थे।

Related Articles

Back to top button