Breaking News

मुख्यमंत्री की घोषणा का क्या हुआ ? 20 लाख का बास्केटबॉल… पापड़ी जैसा ग्राउंड, टूटा हुआ बोर्ड…भ्रष्टाचार की हकीकत…

Screenshot
Screenshot

लैलूंगा (रायगढ़)। कन्या हाई स्कूल लैलूंगा में 20 लाख की लागत से बना बास्केटबॉल ग्राउंड उद्घाटन से पहले ही उखड़ने लगा है।

भ्रष्टाचार का आरोप :-

समाजसेवी रवि भगत ने खेल दिवस पर मैदान का वीडियो जारी कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस ग्राउंड के लिए मुख्यमंत्री ने 20 लाख स्वीकृत किए थे, लेकिन आज सतह पापड़ी की तरह हाथ से उखड़ रही है, पूरे मैदान में दरारें हैं और बास्केटबॉल बोर्ड-पोल घटिया क्वालिटी के लगे हैं।

उद्घाटन नहीं हुआ :-

भगत ने कहा कि घटिया काम के कारण ही आज तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार के कारण ही छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी नहीं दे पा रहा, जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड-उड़ीसा मेडल जीत रहे हैं।

ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई :-

समाजसेवी रवि भगत ने नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंह, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव से दोषी ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई कर मैदान को फिर से गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button