Breaking News
दुर्गा कॉलेज में DCP अर्चना झा ने दिया सख्त संदेश…चालान से नहीं… जान बचाने के लिए पहनें हेलमेट…

रायपुर 25 अगस्त । दुर्गा महाविद्यालय मोदहा पारा में हैकाथॉन एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक एंड प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने 250 विद्यार्थियों को यातायात नियम, सिविक सेंस और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार की जानकारी दी।
जीवन सुरक्षा के लिए :-
उन्होंने कहा- लाल बत्ती पर रुकना, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाना, जेब्रा क्रॉसिंग और एम्बुलेंस को रास्ता देना चालान से बचने के लिए नहीं, जीवन सुरक्षा के लिए है। छात्रों को तकनीक और नवाचार से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में युवाओं की भूमिका भी बताई गई। कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक सीमा अहिरवार, प्राचार्य व स्टाफ मौजूद रहे।




