Breaking News

साइबर जागरूकता अभियान तेज…नॉर्थ जोन पुलिस ने बैंकों में ग्राहकों को किया जागरूक

रायपुर, 25 अगस्त । छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की नॉर्थ जोन पुलिस ने बैंकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में, पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत आज नॉर्थ जोन के थाना पंडरी, गुढ़ियारी, उरला, खम्हारडीह और पुलिस चौकी रामनगर क्षेत्र स्थित बैंकों में पुलिस टीम पहुंची।

1) थाना पंडरी:-

बैंक ऑफ बड़ौदा, पंडरी में ग्राहकों और स्टाफ को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

2)थाना गुढ़ियारी:-

केनरा बैंक, विकास नगर गुढ़ियारी में सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के बारे में बताया गया।

चौकी रामनगर:-

SBI रामनगर मेन ब्रांच में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।

थाना उरला:-

IDBI बैंक, सरोरा में वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

थाना खम्हारडीह:-

SBI कचना शाखा में Cyber Awareness Program आयोजित किया गया।

किसी के साथ साझा न करें :-

पुलिस टीम ने नागरिकों को समझाइश दी कि अपना OTP, UPI PIN, CVV और बैंकिंग से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक और QR कोड को स्कैन करने से बचें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें।

अभियान से जुड़ने के लिए :-

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों को भी साइबर ठगी के प्रति जागरूक करें। साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने और साइबर जागरूकता अभियान के QR कोड को स्कैन कर इस अभियान से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button