Breaking News

QR वाली सेल्फी और ठगी से बचने के टिप्स: दिशा कॉलेज में रायपुर पुलिस का साइबर पाठ

रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के दिशा कॉलेज, कोटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-पश्चिम श्री रॉबिंसन गुडिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशु अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने करीब 250-300 छात्र-छात्राओं और स्टाफ को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP शेयरिंग, अनजान कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। छात्रों ने QR कोड स्कैन कर सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी लिया।

रायपुर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑफर के झांसे में न आएं और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button