Breaking News

अण्डरब्रिज का ड्रेनेज सिस्टम भगवान भरोसे… केन्द्र व राज्य सरकार दोनों उदासीन – विकास उपाध्याय

रायपुर, 25 अगस्त। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अण्डरब्रिजों का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह भगवान भरोसे है।

उपाध्याय ने कहा कि भाजपा राज में लोगों के प्राणों की कोई कीमत नहीं रही। बारिश के दिनों में अण्डरब्रिजों में ड्रेनेज चोक होने से पानी भरा रहता है और सरकार उसे नजरअंदाज कर रही है। किसी दिन बड़ी दुर्घटना में आम जनता को जान से हाथ धोना पड़ेगा। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन या खेलते-खेलते बच्चे अगर जलभराव वाले अण्डरब्रिज के पास चले गए तो बड़ी जनहानि हो सकती है।

उन्होंने कहा कि राजधानी के 20 अंडरब्रिज में बारिश में हमेशा पानी भरता है, जिसमें से 4 अण्डरब्रिज – रायपुर-सरोना (दिशा कॉलेज), रायपुर-सरोना (रामनगर), उरकुरा-सरोना (गुढ़ियारी), उरकुरा-सरोना (गोंदवारा) की जिम्मेदारी सीधे राज्य सरकार की है, जिसे सरकार पूरी तरह अनदेखा कर रही है। यहाँ हमेशा जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती है। पूरे प्रदेश के अण्डरब्रिजों का भी यही हाल है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि देशभर में लगातार अण्डरब्रिजों पर जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार ब्लू वाटर की घटना से भी कोई सीख नहीं ले रही है, जहाँ बढ़ता जलस्तर लोगों को मौत के मुंह में ले जा रहा है

Related Articles

Back to top button