अजीत जोगी निकला…सक्रिय बाइक चोर गैंग का मेंबर…3 गिरफ्तार…

रायपुर। ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
क्या है मामला ?
हथबंद, बलौदाबाजार निवासी संजीव त्यागी (55 वर्ष) 7 अगस्त को अपनी हीरो पैशन प्रो CG 22 AB 3766 से तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने आए थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बाजार चले गए। लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने थाना तिल्दा-नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 303(2), 238 और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया।
कैसे पकड़े गए चोर ?
पुलिस ने बाजार और आसपास के सभी CCTV खंगाले। साथ ही मुखबिर को एक्टिव किया। पता चला कि परवाना देवार जोगी और अजीत जोगी अपने साथियों के साथ चोरी की बाइक का नंबर और रूप बदलकर बेचने की फिराक में हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। पहले तो वे पुलिस को घुमाते रहे, लेकिन सख्त पूछताछ में टूट गए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2026 से अब तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ शराब दुकान और साप्ताहिक बाजार से 5 बाइकें चुराई थीं।
सभी बाइकें अजय कुमार यदु के घर के पास छुपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने निशानदेही पर 1 हीरो पैशन प्रो और 4 हीरो HF डीलक्स (बिना नंबर) बरामद की। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. परवाना देवार जोगी (21), देवार पारा, तिल्दा
2. अजीत जोगी (20), वार्ड-15, देवार पारा, तिल्दा
3. अजय कुमार यदु (28), वार्ड-06, तुलसी नेवरा
तिल्दा-नेवरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोरों में हड़कंप मच गया है।



