Breaking News

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर…एबीवीपी एवं राज्य युवा आयोग आयोजित करेंगे …ऑल इंडिया पार्टी मीट

रायपुर, 11 जुलाई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर 14 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 9  बजे से कन्वेंशन हॉल, सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में ऑल इंडिया पार्टी मीट  का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता का विकास करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी विभिन्न राजनीतिक दलों की भूमिका का निर्वहन करते हुए समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर संसदीय शैली में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस वर्ष चर्चा के प्रमुख विषय “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एवं “परिसीमन विधेयक 2026 (Delimitation Bill 2026)” होंगे। इन विषयों पर प्रतिभागी तथ्यों एवं तर्कों के आधार पर अपनी बात रखेंगे तथा लोकतांत्रिक विमर्श का अनुभव प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में केवल कक्षा 12वीं एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीयन शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है तथा केवल प्रथम 90 पंजीकृत प्रतिभागियों को ही सहभागिता का अवसर मिलेगा, सीटें पूर्ण होते ही पंजीयन बंद कर दिया जाएगा।

प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹3000 रहेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रायपुर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर इस अनूठे लोकतांत्रिक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

संपर्क हेतु:
📞 7909510908
📞 9630699629

Related Articles

Back to top button