Breaking News

अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई… आमरण अनशन पर बैठे पूर्व उप मुख्यमंत्री…

अम्बिकापुर/सूरजपुर l  विश्रामपुर थाना के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि जिस तरह का अड़ियल रवैया सूरजपुर पुलिस प्रशासन का दिख रहा है और शाम 6 बजे तक यदि हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मैं आमरण अनशन पर बैठूंगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि मंगलवार को वैसे भी सूर्यास्त तक मेरा उपवास रहता है, यदि सूर्योस्त तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

ज्ञात हो कि सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन से शिवनन्दनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक विवाद के बाद आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही को निरस्त कराने की मांग को लेकर 25 मई को प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित सूरजपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे  l जहां पर जब विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस की मांग को अनसुना किया तो थाने के सामने ही अनिश्चिकालीन धरने पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ सभी कांग्रेसी बैठ गए। जबकि नरेंद्र जैन के घर पर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के विरुद्ध बार-बार मांग के बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर  दर्ज नहीं कि जा रही है।

रात 2:30 बजे तक स्वयं टीएस सिंह देव प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ धरना स्थल पर डटे रहे। और सुबह 11 बजे से ही विश्रामपुर थाने के सामने धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। प्रशासन का यदि अड़ियल रवैया जारी रहा तो शाम 6:00 बजे से पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव आमरण अनशन सहित प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज  क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button