Breaking News

जल,जंगल, ज़मीन पर हमारा हक …पेशा क़ानून की दिशा में …कांग्रेस ने किया कार्य …

रायपुर l विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति, जिला कोरबा द्वारा बुका में आयोजित महासम्मेलन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने पेशा कानून को प्रमुखता से और हक़ व अधिकार के साथ लागू करने की दिशा में कार्य किया। कानून को पास हुए लगभग 3 साल होने को हैं किन्तु प्रदेश में सरकार बदलने के बाद नई सरकार ने उस कानून को लागू करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया। हमने पेशा के इस कानून में इस बात को प्रमुखता से रखा है कि प्रदेश के 85 आदिवासी जनपदों में प्रत्येक पंचायतों में ग्रामसभा में चक्रीय क्रम में महिला ग्राम सभा अध्यक्ष एक साल और एक साल के लिए पुरुष रहें और वह भी वे जो कि पंचायत चुनावों में भाग न लिए हों। साथ ही हमारी सरकार ने गांव के तालाबों पर पहला हक़ गांव के लोगों का रखा है, वहीं मछुवारों के लिए भी यदि किसी सरकार ने पहली पहल प्रदेश में की तो वह कांग्रेस की सरकार थी।

सिर्फ़ हमारा हक:-

जल, जंगल, जमीन और फिर इन जंगल, गांव और जमीन में होने वाले चार, सरई, तेंदुपत्ता सहित वे वन उत्पाद जो हमारे आजीविका के साधन हैं, उस पर न सिर्फ हमारा हक़ है बल्कि यदि हमारे जल, जंगल, जमीन दूसरे उपयोग के लिए अधिग्रहित किये जा रहे हैं तो हम जिन वन उत्पादों पर निर्भर रहते हैं जो हमारे आजीविका के साधन हैं उनके बदले हमें कई वर्षों तक सरकार के माध्यम से मुआवजा मिलेगा। यह सब कानून को आप समझिये आज आप मत्स्य पालन और बांध से मछली पकड़ने संघर्षरत हैं, यह हमारा आपका जो यहां के निवासी हैं उनका हक है यब कानून में लिखा हुआ है।

लड़ते रहे हक़ की लड़ाई :-

आगे सिंह देव ने कहा कि मौजूदा सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है ढाई साल बाद जोर लगाकर कांग्रेस की सरकार लाइये और फिर हक़ के साथ अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हम सब के पीछे पड़ कर उसे लागू कराइये। हम पहले भी आदिवासी वर्ग, स्थानीय निवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे हैं, उनके वास्तविक हक़ और कानून के माध्यम से जो अधिकार उन्हें मिला है उसे देने प्रतिबद्ध रहे हैं।

जहां बोलेंगे संघर्ष करेंगे :-

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा आगे भी हम इस पर कार्य करेंगे। आप सभी को जब भी सहयोग की आवश्यकता हो हमारी जरूरत लगे जहां बोलेंगे चल कर संघर्ष करेंगे, आपकी आवाज उठायेंगे, आपकी हक़ की लड़ाई लड़ेंगे। आप हक़ के साथ हमें बुलाइये।

ये रहे शामिल :-

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक  बैज , नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत , सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत , पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ,बिन्द्रणवगढ़ के विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक  राम ध्रुव ,सामाजिक कार्यकर्ता श्आलोक शुक्ला ,पूर्व विधायक श्पुरुषोत्तम काँवर ,मोहित  केरकेट्टा ,पीसीसी महासचिव हरीश  परसाई , प्रशांत मिश्रा ,ऐआईसीसी सदस्य आदित्येश्वर सिंहदेव , सूरज महंत एवं जिले के साथी एवं कार्यकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button