Breaking News

एलएल.बी. के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक… कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम…

रायपुर l मैट्स लॉ यूनिवर्सिटी(छत्तीसगढ़) के अधीन, द्वारा 19 फरवरी को कमल विहार स्थित शुभम के-मार्ट में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पोश एक्ट)” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, समानता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु पोश अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना था। यह अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं शिकायतों के प्रभावी निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है तथा प्रत्येक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन को अनिवार्य बनाता है।
कार्यक्रम विशेष रूप से शुभम के-मार्ट के कर्मचारियों एवं वहाँ उपस्थित आम नागरिकों के लिए आयोजित किया गया। एलएल.बी. के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की परिस्थितियों, महिलाओं के अधिकारों, नैतिक उत्तरदायित्वों तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
यह आयोजन कुलाधिपति गजराज पगारिया , कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, रजिस्ट्रार गोकुलानंदा पांडा, तथा डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. आई. नागमणि देशलहरे के समन्वय में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कर्मचारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर पोश अधिनियम, 2013 के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया एवं महिला सम्मान से जुड़े संवैधानिक और नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की। जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक समानता पर आधारित कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस पहल को उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों से सकारात्मक प्रतिसाद एवं सराहना प्राप्त हुई। इस प्रकार के सामुदायिक विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मैट्स यूनिवर्सिटी समाज में नैतिकता, संवेदनशीलता, लैंगिक न्याय एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button