Breaking News
हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग का कद बढ़ा…सरकार ने दिया राज्यमंत्री का दर्जा…

रायपुर 29 अगस्त । छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, जिसमें मिर्ज़ा एजाज़ बेग का नाम भी शामिल है। उन्हें राज्यमंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश के मुस्लिम समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्री बेग का स्वागत किया है। समाज में हर्ष का माहौल है।
मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं प्रदेश भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया है ।




