Breaking News

30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस का धावा…100 से ज्यादा जवानों ने घेरा…अंबुजा मॉल के ला थाई और डी डी नगर के एलिना स्पा में गड़बड़ी

रायपुर । राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर भर के 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया।

15 विशेष टीमों का गठन :-

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 15 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इस कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

तीन जोन के डीसीपी ने संभाला मोर्चा :-

यह पूरी कार्रवाई तीन जोन में बंटकर की गई। वेस्ट जोन के पुलिस उपायुक्त श्री रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल और नॉर्थ जोन की पुलिस उपायुक्त श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में यह अभियान चला।मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती स्नेहिल साहू, श्रीमती नंदिनी ठाकुर और सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में गठित टीमों ने हर सेंटर की बारीकी से जांच की।

हर जरूरी दस्तावेज को खंगाला :-

  ग्राहकों की एंट्री वाला रजिस्टर

  CCTV कैमरों की मौजूदगी और उसकी रिकॉर्डिंग क्षमता

  संचालक, मैनेजर और सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन

  महिला कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर

  दुकान/सेंटर का लीज, किरायानामा, स्वामित्व के कागजात

  नगर निगम और अन्य विभागों से मिली जरूरी अनुमतियां

इसके अलावा परिसर में किसी भी तरह की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि चल रही है या नहीं, इसकी भी जांच की गई।

दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक :-

जांच के दौरान 28 स्पा सेंटरों में तो सब सामान्य मिला, लेकिन 2 स्पा सेंटरों में गड़बड़ी पकड़ी गई। पुलिस के अनुसार इन दोनों जगहों पर आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गई हैं।

1.  एलिना स्पा सेंटर – थाना डीडी नगर क्षेत्र

2.  ला थाई स्पा सेंटर – अंबुजा मॉल, थाना पंडरी क्षेत्र

पुलिस ने दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित सभी स्पा सेंटरों की लगातार निगरानी की जा रही है। अगर भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button