Breaking News

खेल और शिक्षा एक साथ: श्री श्री विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़ा जोश…100+ धावकों ने लगाई दौड़…

रायपुर / कटक। फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना के जोश के साथ श्री श्री विश्वविद्यालय, कटक, ओडिशा में शनिवार, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित मिनी मैराथन में 100 से अधिक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

खेलों की भूमिका :-

कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. जे. पी. भट्ट के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों की भूमिका सिर्फ शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

शिवानी प्रियदर्शनी रहीं मुख्य अतिथि :-

समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी मिस शिवानी प्रियदर्शनी रहीं। उन्होंने SSU में अपनी पिछली वॉलीबॉल यात्रा को याद करते हुए विश्वविद्यालय के शांत और सुंदर परिसर की सराहना की और ओडिशा में विश्वविद्यालय की स्थापना में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की दूरदर्शिता को नमन किया।

“असफलता ही सफलता की सीढ़ी :-

अपनी संघर्ष भरी खेल यात्रा साझा करते हुए उन्होंने कहा, “असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। मैंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों से रोजाना कम से कम एक घंटा मैदान में बिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल से न सिर्फ शरीर और मन स्वस्थ रहता है, बल्कि पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ती है।

स्पोर्ट्स क्विज से लेकर मिनी मैराथन तक…

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें BBA की केसर अग्रवाल, FOA के मंजीत पात्रा और FET के भवानी प्रसाद दास विजेता बने।

आयोजन का मुख्य आकर्षण:-

मिनी मैराथन विजेता:

  पुरुष वर्ग: स्नेहाशीष रॉय (प्रथम), लीडिंगस्टार रैबॉन (द्वितीय), देभेम शुभम (तृतीय)

  महिला वर्ग: मिनाक्षी बोरा (प्रथम), साई श्रद्धा भारद्वाज (द्वितीय), अनन्या साहू (तृतीय)

इस दौरान 60+ आयु वर्ग में सुरक्षा अधिकारी श्री सुबेदार यादव द्वारा मैराथन पूरी करने पर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। उनकी भागीदारी ने पूरे परिसर में समावेशी और प्रेरणादायक खेल भावना का संदेश दिया।

‘प्लेयर ऑफ द ईयर 2025-26’ से चमके सितारे

समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड्स भी दिए गए:

  क्रिकेट: हृतिक कुमार सिंह

  फुटबॉल: अनुराग बेहरा

  बास्केटबॉल (पुरुष): सोवन कुमार प्रधान

  बास्केटबॉल (महिला): अनन्या साहू

  वॉलीबॉल (पुरुष): प्रुतीब प्रसाद लेंका

  कबड्डी (पुरुष): क्षितिश गौड़ा

  कबड्डी (महिला): कामाक्षी ठाकुर

  एथलेटिक्स / वेटलिफ्टिंग: नितीश कुमार राउल

विजेताओं को ट्रॉफी और सम्मान पत्र :-

कार्यक्रम का समन्वय स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर पूर्ण चंद्र पांडा ने किया, जिसमें प्रशिक्षक प्रबात कुमार नायक, उदयभानु सुंदराय और सत्यव्रत नायक का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन स्टूडेंट्स काउंसिल की नूपुर तमन्ना और प्रतीक मिश्रा ने किया। अंत में संयुक्त सचिव, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कमेटी डॉ. रजत कुमार बालिसिंहरसिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button