छत्तीसगढ़

अब सड़क पर उतरी वर्दी…नशा मुक्त होगा हिंदुस्तान… DGP ने दी हरी झंडी…

रायपुर। नशे के विरुद्ध एकजुट भारत का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली-2026 का आज पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य और गरिमामय विदाई समारोह हुआ। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज बाइकर्स की संयुक्त टीम को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।

एकजुट भारत’ की थीम :-

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित यह राष्ट्रव्यापी रैली ‘FIGHT AGAINST DRUGS – नशे के विरुद्ध एकजुट भारत’ की थीम पर निकाली जा रही है।

2245 KM का सफर:-

14 अक्टूबर को शुरू हुई यह रैली कुल 2,245 किलोमीटर का सफर तय कर 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में संपन्न होगी। देशभर में इसे चार जोन – उत्तर, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पूर्व में बांटा गया है।

छत्तीसगढ़ में हुआ अभूतपूर्व स्वागत:-

मध्य जोन की इस रैली में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर से शुरू होकर यह रैली महासमुंद होते हुए 16 अक्टूबर को रायपुर पहुंची थी।

मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाइकर्स का दिल से स्वागत किया। 17 अक्टूबर को जवानों के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह भी हुआ।

पुलिस ग्राउंड में फ्लैग ऑफ सेरेमनी :-

आज 18 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित फ्लैग ऑफ सेरेमनी में DGP अरुण देव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा – “यह रैली सिर्फ एक यात्रा नहीं, नशे के खिलाफ अलख है।”

कार्यक्रम में ADG गुप्तवार्ता अमित कुमार ने कहा कि अगले 3 साल में नशा मुक्त भारत हमारा प्रमुख लक्ष्य है, वहीं पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

आगे का रूट :-

रायपुर से रवाना होकर यह रैली आज ही बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा होते हुए कबीरधाम पहुंचेगी। इसके बाद मध्य प्रदेश में जबलपुर, भोपाल, इंदौर होते हुए गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी।

इस रैली का एक ही लक्ष्य है – देश की अखंडता को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना पूरा करना।

कार्यक्रम में शामिल रहे अधिकारी:-

फ्लैग ऑफ सेरेमनी में पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे –

1.   पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला

2.   4th BN कमांडेंट  सूरज सिंह परिहार

3.   पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव

4.   डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला

5.   डीसीपी पश्चिम रॉबिंसन गुरिया

6.   डीसीपी मध्य तारकेश्वर पटेल

7.   डीसीपी नार्थ श्रीमती दीपमाला कश्यप

8.   डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा

इसके साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button