Breaking News

जब CA ऑफिस में हुई पुलिस की मेहमाननवाजी: तारवानी एंड एसोसिएट्स ने जताया आभार…ACP ने कहा- ऐसे संवाद से बढ़ता है भरोसा…

रायपुर।  21 जुलाई को हुई चोरी की घटना में पुलिस विभाग द्वारा दिखाई गई तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्रवाई के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से तारवानी एंड एसोसिएट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में “पुलिस सम्मान एवं संवाद समारोह” का आयोजन किया गया।

क्या कहा सीए ने :-

समारोह का शुभारंभ सीए चेतन तारवानी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा की गई त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया और समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के कार्यों, अनुभवों और चुनौतियों को समझने के साथ-साथ उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

पुलिस अधिकारियों ने साझा किए अनुभव ;-

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्मृतिक राजनाला ने कहा कि, “क्राइम ब्रांच एक ऐसी टीम है, जो भले ही हमेशा वर्दी में नजर नहीं आती, लेकिन दिन-रात लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्यरत रहती है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हैं और और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की ऊर्जा देते हैं।

पुलिस और समाज के बीच :-

सिविल लाइंस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रामाकांत साहू ने तारवानी एंड एसोसिएट्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच इस प्रकार का सकारात्मक संवाद आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करता है। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सतर्कता और टीमवर्क के महत्व पर अपने विचार रखे।

समारोह को संवादात्मक बनाने के लिए आर्टिकल्स ने अपने अनुभव साझा किए और पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सहजता से उत्तर दिया।

यह रहे शामिल :-

इस अवसर पर क्राइम ब्रांच से गौरव मंडल, अनुज कुमार, संजय सिंह, नरेश पटेल, सतीश सिंह गहरवार, सतीश पुरिया, अतुलेश राय, सिविल लाइंस थाना प्रभारी यमन देवांगन, पीएसआई राकेश राठिया, साहू प्रिया, मुकेश राय सहित सीए सिद्धांत माखीजा, मनीषा तारवानी, सीए दिनेश तारवानी, सोमेश तारवानी सहित सुहिणी सोच महिला मंडल की महिलाएं, प्रेस प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन वंशिका अग्रवाल, नैंसी शर्मा एवं साधना साहू ने एंकर के रूप में किया। अंत में सीए दिनेश तारवानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

 

Related Articles

Back to top button