Breaking News

15 अगस्त को लेकर…ट्रैफिक-पार्किंग प्लान जारी… इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है। इस बार पुलिस परेड ग्राउंड में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में अतिथियों, छात्रों और आम नागरिकों के आने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।

पास के अनुसार पार्किंग:-

लाल कार पास: PWD चौक -> छत्तीसगढ़ कॉलेज -> कुंदन पैलेस -> PWD कॉलोनी -> MT वर्क्स शॉप गेट -> वायरलेस ऑफिस के सामने होते हुए मंच के पीछे VIP पार्किंग में पार्क होगी।

हरा कार पास: PWD चौक -> छत्तीसगढ़ कॉलेज -> कुंदन पैलेस -> RI गेट चौक होते हुए सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में पार्क होगी।

बिना पास वाले वाहन: सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग करेंगे। इसके बाद RI गेट से पैदल दर्शक दीर्घा में प्रवेश मिलेगा।

स्कूल बसें: धमतरी गेट (पुलिस लाइन का पिछला गेट) से प्रवेश कर हेलीपेड के पास बच्चों को उतारेंगी और फिर स्केटिंग ग्राउंड के पास पार्क होंगी। मीडिया की OB वैन भी धमतरी गेट से ही प्रवेश कर हेलीपेड के बगल में पार्क होगी।

डायवर्सन और प्रतिबंध:-

समारोह के दौरान पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर सिर्फ अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी।

परेड ग्राउंड में ये लाना मना है:-

शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, पटाखे, चाकू, कैंची, ब्लेड, लाठी, हॉकी स्टिक, गुब्बारे, लाउड हैलर, प्रचार सामग्री और पालतू जानवर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि समय से पहले घर से निकलें, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ें करें और VIP मार्ग को बाधित न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button