Breaking News

लाभांडी के प्रभावित नागरिकों ने की पंकज शर्मा से मुलाकात…

रायपुर l लाभांडी के गरीब एवं मेहनतकश परिवारों के हक और उनके आशियाने की रक्षा के लिए शनिवार को लाभांडी के प्रभावित नागरिकों को साथ लेकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे पंकज शर्मा से उनके बासटाल स्थित निवास में मुलाकात की गई।

लभांडी वासियों ने अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लाभांडी से कचना तक सड़क निर्माण के नाम पर पटवारी, आरआई एवं लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के माध्यम से भूमि की नापजोख की जा रही है। प्रस्तावित सड़क निर्माण की जद में कई गरीब परिवारों की जमीन और मकान आ रहे हैं, जिससे वर्षों से बसे परिवारों को बेघर करने की स्थिति बन रही है।

पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारा विरोध विकास से नहीं है, लेकिन गरीबों के मकान तोड़कर विकास करना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। यदि शासन सच में सड़क बनाना चाहता है तो समीप स्थित BCR हॉस्पिटल की ओर से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है, जहां से सड़क निर्माण संभव है और किसी भी गरीब परिवार का घर नहीं टूटेगा।

पंकज शर्मा  ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर चर्चा की और प्रभावित नागरिकों की उपस्थिति में पुनः सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी बताया कि जिन परिवारों के मकान प्रभावित हो रहे हैं, वे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हैं तथा उनके पास वैध पट्टा भी उपलब्ध है। ऐसे में उन्हें बेघर करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण होगा।

वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू ने मांग की है कि सड़क निर्माण वैकल्पिक स्थान से किया जाए और गरीबों के मकानों को सुरक्षित रखा जाए। जनभावनाओं की अनदेखी कर किसी भी प्रकार की कार्यवाही की गई तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button