Breaking News

मैट्स विश्वविद्यालय में…“Recharge the Self, Empower the Workplace” …पर विशेष व्याख्यान

रायपुर, 27 जुलाई 2026। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के इम्पैक्ट सेंटर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से “Recharge the Self, Empower the Workplace” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में आत्म-सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन और कार्यस्थल पर उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता भारत भूषण जी एवं आदरणीय अदिति दीदी जी रहे। उन्होंने आत्म-जागरूकता, मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से तनावमुक्त, उद्देश्यपूर्ण जीवन और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के सूत्र साझा किए।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के. पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया तथा कुलसचिव गोकुलानंद पांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समन्वय वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button