छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हज कमेटी का ऐलान: मेहरम कोटे से महिला आवेदिकाओं के लिए आवेदन शुरू

रायपुर, 25 सितंबर। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई से प्राप्त सर्कुलर क्र. 14 के अनुसार हज 2027 के लिए मेहरम कोटे के अंतर्गत महिला हज आवेदिकाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन (राज्यमंत्री दर्जा) मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि ऐसी महिला हज आवेदिकाएं जिनके मेहरम का चयन हज 2027 के लिए हो चुका है और जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे अब दिनांक 07 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि इस कोटे में केवल वे ही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने पूर्व में हज यात्रा नहीं की हो। साथ ही आवेदिका के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

मेहरम कोटे के अंतर्गत आवेदन की संपूर्ण नियमावली हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर सर्कुलर 14 में उपलब्ध है।

 

Related Articles

Back to top button