Breaking News

पिरदा गांव के नितिन ने बढ़ाया मान… मैटस यूनिवर्सिटी में पहली बार मिली…UGC-NFSC फेलोशिप…

रायपुर, 8 अगस्त। मैट्स यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस के रिसर्च स्कॉलर श्री नितिन कुमार चेलक को भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), नई दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप (NFSC) प्रदान की गई है।

चेलक अपने विभाग और पूरी यूनिवर्सिटी के पहले ऐसे स्कॉलर बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित फेलोशिप प्राप्त हुई है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का परिणाम है, बल्कि मैट्स यूनिवर्सिटी के मजबूत रिसर्च इकोसिस्टम और स्कॉलर्स के प्रति सहयोगी दृष्टिकोण का भी प्रमाण है।

नितिन कुमार चेलक ने मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस से ही B.Lib.I.Sc. और M.Lib.I.Sc. की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना चंद्राकर के मार्गदर्शन में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में पीएचडी कर रहे हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मैट्स यूनिवर्सिटी परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। चांसलर गजराज पगारिया, वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया, रजिस्ट्रार गोकुलानंदा पंडा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रमेश कुमार साहू, विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना चंद्राकर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. साहित्यांजलि चंद्रा, श्री संजय शाहजीत, सुश्री ओमलता साहू, श्री लुकेश मिर्चे, सहायक ग्रंथपाल शशिकांत कोसरे सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों ने चेलक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय के नोडल ऑफिसर और मेकर एंड चेकर आईडी ऑफिस से मिले निरंतर मार्गदर्शन और यूनिवर्सिटी के मेंटरशिप प्रोग्राम ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र के पिरदा गांव निवासी श्री संतराम चेलक के पुत्र नितिन की इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में भी उत्सव का माहौल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button