Breaking News

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान …विकास उपाध्याय बोले – जनता को लूट रही है भाजपा सरकार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को स्मार्ट मीटर से होने वाले नुकसान की जानकारी दी और स्मार्ट मीटर हटाने एवं बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और वहां एक साल में चुनाव है, इसलिए वहां स्मार्ट मीटर योजना को लेकर सावधानी बरती जा रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार जनता को लूट रही है और उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी। कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

इस अभियान में देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपेई, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी, श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित, किशन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button