नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का धमाका…348 बंगले का भूमिपूजन…मंत्री बोले- बिना मांग अब एक भी ईंट नहीं लगेगी

!रायपुर, 25 अगस्त । नवा रायपुर को देश की नंबर-1 ग्रीनफील्ड सिटी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया।
खबर की मुख्य बातें :-
क्या बनेगा:- 29.20 एकड़ में HIG और MIG के 348 स्वतंत्र भवन। कीमत 45.70 लाख से 85.17 लाख तक।
और भी आएगा: –
इसी सेक्टर में मांग को देखते हुए 704 नए फ्लैट और बनेंगे – 128 HIG, 320 MIG और 256 LIG। कीमत 16.76 लाख से शुरू।
नई नीति: –
चौधरी ने साफ कहा – अब बिना मांग के कोई प्रोजेक्ट नहीं। 60% बुकिंग या 3 महीने में 30% बुकिंग होने पर ही टेंडर निकलेगा। बोर्ड को 700 करोड़ के कर्ज से मुक्त किया गया है।
गुणवत्ता पर जोर: –
सरकारी SOR से भी बेहतर टाइल्स, फिटिंग और कलर का इस्तेमाल होगा। लागत 5-10% बढ़े तो भी चलेगा, पर क्वालिटी से समझौता नहीं।
नवा रायपुर का विजन:-
मंत्री ने कहा – नवा रायपुर का 1/3 हिस्सा रिक्रिएशन और 28% से ज्यादा हरियाली के लिए है। यहां IIM, IIIT, NIFT, NIELIT, सत्या साईं हॉस्पिटल, AI डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर यूनिट से शहर तेजी से बढ़ रहा है।
मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पीपल का पौधा भी लगाया और RWA को मजबूत करने की अपील की।




