Breaking News

मैट्स में नशा मुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित…

रायपुर, 2 अगस्त। मैट्स विश्वविद्यालय में MyBharat “नशा मुक्त युवा” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर कुलपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रीयेश पगारिया और कुलसचिव गोकुलानंद पांडा मौजूद रहे। अतिथियों ने चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश रहा, जिसमें उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। समापन पर छात्रों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button