Breaking News

‘राधे-राधे’ कहने पर 3 वर्ष की बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार… विद्यार्थी परिषद ने जताया कड़ा विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

  • रायपुर l भिलाई के बाघडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में 3 वर्षीय छात्रा द्वारा ‘राधे-राधे’ कहने पर विद्यालय की प्राचार्या द्वारा उसके मुंह पर टेप चिपकाकर अमानवीय तरीके से मारपीट की गई। इस निंदनीय घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुर्ग द्वारा शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
  • शब्द केवल धार्मिक:-

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुर्ग विभाग संयोजक कुनाल सिंह राजपूत ने कहा कि भारत जैसे सांस्कृतिक राष्ट्र में ‘राधे-राधे’ जैसे शब्द केवल धार्मिक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्य का हिस्सा हैं। यदि विद्यालयों में बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने पर दंडित किया जाएगा, तो यह हमारे शैक्षणिक तंत्र की विफलता है।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि संबंधित प्राचार्या पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा उक्त विद्यालय की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए।”

 

विभाग छात्रा प्रमुख भूमि राजपूत ने कहा :-

“घटना को और भी अधिक संवेदनशील बनाती है पीड़ित छात्रा की उम्र — मात्र तीन वर्ष। शिक्षण संस्थान जहां बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और नैतिक विकास की जिम्मेदारी होती है, वहीं एक महिला प्राचार्या द्वारा ऐसी क्रूरता न केवल शैक्षणिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि यह मानसिक शोषण की श्रेणी में आता है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम आवश्यक हैं।”

 

 कार्यकर्ता ओम ने बताया कि :—

“इस गंभीर प्रकरण को लेकर अहिवारा नगर के कार्यकर्ता पवन, रुद्राक्ष, साहिल, शिवा सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।”

कार्यवाही नहीं होगा आंदोलन:-

अभाविप चेतावनी देती है कि यदि जल्द दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती तो परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button