नवा रायपुर में गूंजेगा – गणपति बप्पा मोरया..,विघ्नहर्ता के दरबार में जुटेगा पूरा मंत्रालय…1000 अफसर-कर्मचारियों के लिए महाभंडारा…इंद्रावती भवन बनेगा भक्ति का केंद्र…

रायपुर 22 सितंबर । विभागाध्यक्ष कार्यालय, अटल नगर नवा रायपुर, इंद्रावती भवन के सामने कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की मांग और आस्था के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9वें वर्ष भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
नकारात्मक शक्तियों को दूर करने :-
कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल कामना तथा इंद्रावती भवन परिसर के आसपास की नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के उद्देश्य से दिनांक 14 सितंबर सोमवार को दोपहर 1:30 बजे सुप्रसिद्ध पंडित मनेंद्र दुबे द्वारा विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है :-
हवन एवं विशेष पूजा-पाठ: 26 सितंबर को शाम 4 बजे
विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण:-
29 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे से
विसर्जन कार्यक्रम:-
भंडारे के पश्चात शाम 6:00 बजे
भंडारे में इस वर्ष भी लगभग 1000 अधिकारी-कर्मचारियों हेतु प्रसाद के रूप में पूर्व वर्षों की भांति चार पवित्र सामग्रियां – पूरी, छोले, पुलाव एवं लड्डू वितरित की जाएंगी।
विशेष आकर्षण: –
इस वर्ष भी कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व की तरह एक-एक पौधा भेंट किया जाएगा।



