Breaking News

आरडीए सीईओ को ज्ञापन… 192 रहवासियों ने बताई समस्या…

 

रायपुर l आज न्यू आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द एल आई जी 192 के रहवासियों ने फ्लैट  समस्या निवारण हेतु सी ओ के नाम ज्ञापन दिया l
समाजसेवी डॉ अजय त्रिपाठी संबंधित अधिकारी से कालोनी वासियों की उपस्थिति में मुलाकात कर चार बिंदुओं पर बताया की । फ्लैट के बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई कम होने से असामाजिक तत्वों द्वारा कैंपस अंदर प्रवेश कर चोरी, नशाखोरी जैसे अप्रिय घटना घटने की संभावना को देखते हुए तत्काल प्रभाव से बाउंड्रीवाल को बढ़ाया जाए। निवासी ब्रिजनारायण मिश्रा ने बताया कि गत दिनो पूर्व आरडीए द्वारा रखे गए गार्ड द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी सूचना संबंधित थाना में की गई। कैंपस में स्ट्रीट लाइट , गार्ड , साफ सफाई रखरखाव भी नियमित नहीं किया जा रहा। सतीश पटेल ने बताया की पानी टंकी साफ सफाई एवं वाटरहारवेस्टिंग मोटर रखरखाव चार बिंदुओं में समस्याएं समाधान किया जाए। निवासी प्रशांत कुमार ने बताया की ऋषभ साइड इंजीनियर। को समस्याओं पर बताने पर उच्च अधिकारियों को जिम्मेदार बता कर टाल दिया जा रहा है। जिससे कालोनी में व्यवस्था बनी हुई है। आरडीए सीओ मुलाकात चर्चा में कार्यवाही। करते हुए बताया की लापरवाह अधिकारी को साइड से हटाया जाएगा एवं। कालोनी वासियों के हित में उचित कार्य किया जाएगा। ज्ञापन देने में संतोष पटेल, ब्रिजनारायण मिश्रा, रमेश कुमार बेहरा, पिंटू साहू, पीकेरत्न कुमार, प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button