Breaking News

14 मई को होगी “श्री केवट चरित्र कथा”…

रायपुर, 12 मई। शहर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आगामी गुरुवार, 14 मई को एक दिवसीय “श्री केवट चरित्र कथा” का आयोजन किया जा रहा है। कथा में श्रीराम और निषादराज केवट के बीच हुए उस अलौकिक संवाद और भक्ति की पावन कथा का वर्णन किया जाएगा, जिसमें केवट ने प्रभु श्रीराम के चरण पखार कर उन्हें गंगा पार कराई थी।

गुरुवार को शाम 5 बजे :-

आयोजक सुरभि जनजागरण सेवा समिति के अध्यक्ष अजय भगत के अनुसार कथा का वाचन पुराण मनीषी परम पूज्य कौशिक महाराज के श्रीमुख से होगा। कार्यक्रम
14 मई गुरुवार को शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक होगा l जगन्नाथ मंदिर में होगा l

भजन कीर्तन एवं महाआरती :-

समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि कथा में केवट के समर्पण, सेवा और भगवान के प्रति निश्छल प्रेम को आज के सामाजिक समरसता के संदर्भ में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं महाआरती भी होगी।

समिति में ये पदाधिकारी हैं शामिल:-

महेंद्र सिंघानिया, अशोक तलमले, गुंजन प्रजापति,उमाकांत  मिश्रा ,अभिषेक तिवारी ,विकास ठाकुर ,मुकेश प्रजापति अजीत प्रजापति , आज़ाद गुज़र ,विनोद तिवारी ,प्रमोद शुक्ला ,सुरेश नामदेव, अजय छत्रे

Related Articles

Back to top button