Breaking News

“हम साथ-साथ हैं” – गोंडवाना भवन की एक तस्वीर बयां करती है…यादव समाज की एकजुटता की कहानी…

दुर्ग। 8 अगस्त को गोंडवाना भवन में हुई यादव समाज की महाबैठक ने एक बड़ा संदेश दे दिया है। सैकड़ों की संख्या में समाजजनों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि दुर्ग का यादव समाज अब पूरी तरह एकजुट है और अपने हक की नई इबारत लिखने को तैयार है।

भवन में “जय यादव – जय माधव” के नारों के बीच जो तस्वीर सामने आई, उसने साफ कर दिया – “हम साथ-साथ हैं” और यही तस्वीर आज समाज की एकता की पूरी कहानी बयां कर रही है ।

रिपोर्ट सीधे सरकार को :-

इस बैठक की सबसे बड़ी बात भीड़ नहीं, बल्कि इस पर बरती गई गुप्त निगरानी रही। सूत्रों के मुताबिक खबर प्रकाशित होने के बाद से ही  एलआईबी सक्रिय हो गई थी। क्योंकि मामला सीधे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और पूर्व मंत्री के सुपुत्र राजदीप यादव को ताजपोशी से जुड़ा था। एलआईबी की रिपोर्ट सीधे सरकार को जाती है, इसलिए एक सामाजिक बैठक भी सरकार के लिए अहम बन गई।

खुलकर कुछ नहीं बोला ;-

इसी बैठक में जिले की कमान राजदीप यादव को सौंपी गई। इसके पीछे पूर्व मंत्री परिवार का आज भी बरकरार दबदबा है। वहीं सूत्रों की मानें तो समाज के भीतर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को लेकर नाराजगी है, पर बैठक में रणनीति के तहत किसी ने खुलकर कुछ नहीं बोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button