Breaking News

वार्ड 41 में रक्षाबंधन पर सियासत नहीं, सम्मान…मितानीन बहनों ने संदीप तिवारी को…13 साल से माना है अपना भाई…

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में एक भावुक और सम्मान भरा नजारा देखने को मिला। कांग्रेस नेता प्रत्याशी संदीप तिवारी ने वार्ड की समस्त मितानीन बहनों के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया।

महिलाओं का सम्मान करते हैं :-

इस अवसर पर मितानीन बहनों ने कहा कि वे वार्ड के उन्हीं जनप्रतिनिधियों को राखी बांधती हैं, जो महिलाओं का सम्मान करते हैं, बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं, वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। राखी बांधकर वे एक बहन होने का फर्ज निभा रही हैं।

सुख-दुख में साथ :-

गौरतलब है कि संदीप तिवारी पिछले 13 वर्षों से वार्ड की वरिष्ठ और निष्ठावान मितानीन बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते आ रहे हैं। सिर्फ त्यौहार ही नहीं, वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। यही वजह है कि मितानीन बहनें भी उन्हें अपने सगे भाई जैसा मानती हैं और वार्ड की समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा कर निराकरण के लिए सहयोग लेती हैं।

समस्त मितानीन बहनें :-

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मितानीन बहनें लीलाबाई देवांगन, करूणा सहारे, सीमा देवांगन, अज्ञेश्वरी देवांगन, डिम्पल यादव, मधु देवांगन, सरस्वती देवांगन सहित वार्ड की समस्त मितानीन बहनें उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Back to top button