जय स्तंभ चौक से…बाइक उड़ाने वाला…लकी निकला अनलकी…गोलबाजार पुलिस ने दबोचा…

रायपुर 6 सितंबर । राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके जय स्तंभ चौक से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को सेंट्रल जोन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
प्रार्थी दया शंकर पटेल ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्टूबर 2025 को वह अपनी Bajaj Pulsar N150 (क्रमांक CG-06-HB-8950) को जय स्तंभ चौक स्थित किरण होटल के सामने लॉक कर गोलबाजार गया था। लौटने पर बाइक गायब थी। रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी गोलबाजार ने टीम बनाई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।इसी दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला। संदेही लकेश्वर उर्फ लकी साहू (33 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल कर ली। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई Pulsar N150, कीमत लगभग 25,000 रुपये बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी: :-
लकेश्वर उर्फ लकी साहू पिता स्व. भागवत साहू, मूल निवासी ग्राम खटियापाटी, थाना बलौदाबाजार-भाटापारा, हाल पता – संतोषी नगर, टिकरापारा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका:-
परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमित कोसमा, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनील कुमार कुजूर और आरक्षक 1545 संदीप सिंह।




