Breaking News

8 दिन में ही खुल गई …14 करोड़ के सरोना स्टेशन की पोल

रायपुर, 25 जुलाई। अमृत भारत योजना के तहत 14 करोड़ से बने सरोना रेलवे स्टेशन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 17 जुलाई को उद्घाटन के 8 दिन बाद ही स्टेशन की दीवारों में सीपेज, दरारें और नमी आ गई है।

पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त की बात करने वाली भाजपा सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है। 

उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगी लिफ्ट बंद पड़ी है, नलों में पानी नहीं आ रहा और लाखों से बना जन सुविधा शौचालय अब तक शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहली बारिश ने ही निर्माण की पोल खोल दी। यह जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग है। दोषी अधिकारियों और ठेकेदार से वसूली कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया जाए। देश में सड़क, पुल, बिल्डिंग का महीनों में जर्जर होना मोदी सरकार के कमीशनखोरी मॉडल को उजागर करता है

Related Articles

Back to top button