छत्तीसगढ़

धारदार चाकू के साथ… आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर l अपराधों  पर  अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध रूप  से चाकू रखे चाकुबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है l

सूचना पर पुलिस सक्रिय :-

मिली जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि भैया तालाब पार प्रोफेसर कॉलोनी में दो व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर बैठा है सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर टीम रवाना हुआ दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे,दोनो व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक एक नग लोहे का चाकू अवैध रूप से रखे मिला l आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 424/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट,अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 19 अक्टूबर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

ये है आरोपी :-

शैलेश यादव पिता राजेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी सुमेरु मठ के पास l

दिनेश देवांगन पिता जगदीश देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी छुईया पारा दुर्गा मंदिर खो खो तालाब

Related Articles

Back to top button